मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा-नरेंद्र मोदी गोडसे की विचारधारा के व्यक्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी नाथूराम गोडसे की विचारधारा के हैं, वह गांधीजी की विचारधारा के कतई नहीं हैं। भाजपा के लोग गांधीजी और गांधीजी की विचारधारा के खिलाफ हैं।

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे द्वारा चामुंडा माता मंदिर के पुजारी के साथ की गई मारपीट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध और प्रदर्शन के चलते विधायक के बेटे पर एफआईआर हुई है, गिरफ्तारी अभी भी नहीं हुई है। आज भी उन्हें प्रोटेक्ट किया जा रहा है। भाजपा और भाजपा के लोगों से संबंधित लोगों को अहंकार हो गया है कि हम कुछ भी करें, पुलिस हम पर कुछ नहीं करेगी।

👉 यह भी पढ़ें:

दलित परिवार के दूल्हों का मामला भी उठाया

इंदौर में दलित परिवार के दूल्हे को मंदिर में दर्शन न करने जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि महू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंबा–चौड़ा भाषण अंबेडकर जयंती पर दिया है लेकिन आज भी अनुसूचित जाति समाज का व्यक्ति मंदिर में न जा सके, यह घोर अपराध है। ऐसे मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के शासन में मुसलमानों के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने और उन्हें पंचर बनाने वाला बनने के लिए मजबूर करने के सवाल पर कहा कि क्या पंचर बनाने वाला हर व्यक्ति मुसलमान है? क्या हिन्दू लोग पंचर नहीं बना रहे हैं।

धर्म और नफरत का सहारा ले रहे रामदेव

दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए धर्म और नफरत का सहारा लिया है, जिससे देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा और आरएसएस धर्म का इस्तेमाल कर समाज में नफरत फैला रहे हैं और रामदेव जैसे लोग उनके इस एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव द्वारा एक्स पर डाले गए एक वीडियो का ज़िक्र किया, जिसमें रामदेव ने शरबत जिहाद शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामदेव ने रूह अफज़ा शरबत को मुसलमानों से जोड़ते हुए कहा कि उससे मिलने वाले पैसे से मस्जिदें और मदरसे बनते हैं जबकि पतंजलि का शरबत पीने से गुरुकुल और आचार्यकुलम बनते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, यह बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि देश के संविधान और कानून के खिलाफ भी है। यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और समाज में नफरत फैलाने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।