मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल, खुलते ही सेंसेक्स 1600 अंक ऊपर, निफ्टी में भी जोरदार बढ़त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। कल आंबेडकर जयंती की छुट्टी मनाने के बाद आज मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त उछाल आया। प्रीओपनिंग में सेंसेक्स 1,694.80 अंक (2.26%) की तेजी के साथ 76,852.06 पर और निफ्टी 539.80 अंक (2.36%) की तेजी के साथ 23,368.35 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया।

भारतीय शेयर बाजार ने आज तूफानी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 1694.80 अंकों की ताबड़तोड़ बढ़त के साथ 76,852.06 अंकों पर खुला और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 539.80 अंकों की तूफानी तेजी के साथ 23,368.35 अंकों पर खुला। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 1310.11 अंकों की तेजी के साथ 75,157.26 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 429.40 अंकों की बढ़त लेकर 22,828.55 अंकों पर बंद हुआ था।

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 1 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड शुरू किया। जबकि एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला जबकि एशियन पेंट्स का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुला। आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.06 प्रतिशत, एटरनल 3.06 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 3.06 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.01 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.89 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.62 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.43 प्रतिशत, सनफार्मा 2.37 प्रतिशत, इंफोसिस 2.11 प्रतिशत, टीसीएस 2.10 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.03 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.92 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। मंगलवार को कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, टाइटन और पावरग्रिड के शेयर भी तेजी के साथ हरे निशान में खुले।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।