👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
0:00 left
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में घोषणा पत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी हरियाणा के लोगों के लिए सात गारंटी लेकर आई है। इसमें 500 रुपये में गैस सिलेंडर, बुजुर्गों को 6 हजार की पेंशन और दो कमरों के मकान का वादा किया गया है। किसानों को लुभाने के लिए एमएसपी को कानूनी गारंटी बनाने का भी भरोसा दिया गया है। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 25 लाख तक का फ्री इलाज, पुरानी पेशंन योजना बहाल करने समेत कई बड़े वादे किए हैं।
कांग्रेस का नारा-हाथ बदलेगा हालात
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1966 में हरियाणा को बनाया तब से 2014 तक हरियाणा ने तरक्की की, लेकिन पिछले दस साल में हरियाणा बहुत पीछे गया है। हम हरियाणा को फिर से नंबर एक बनाएंगे। कांग्रेस ने इस बार नारा दिया है कि हो चुकी परिवर्तन की शुरुआत, हाथ बदलेगा हालात। सारा हरियाणा कांग्रेस के साथ।
दो लाख पक्की नौकरियों का वादा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम महिलाओं को दो हजार हर महीने देने के साथ ही युवाओं को दो लाख पक्की नौकरी देंगे। खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार 30-35 लाख नौकरियां रोक के बैठी है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ऐसी है कि एक इंजन आगे ले जाता है फिर दूसरा पीछे ले जाता है, लेकिन हम जो सात वादे कर रहे हैं उन्हें निभाएंगे।



