कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी का ईडी के खिलाफ हल्ला बोल, मार्च निकालकर कहा- क्या मुझे आत्मरक्षा का अधिकार नहीं है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ईडी के छापे के बाद सियासत गरम है। गुरुवार को जब ईडी ने छापा मारा तो सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंच गईं। इस पर जब हो-हल्ला मचा तो ममता ने ईडी की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को कोलकाता में मार्च निकाला। ईडी की छापेमारी वाली जगह पर अपनी मौजूदगी को जायज ठहराते हुए ममता ने कहा- अगर कोई मुझे जान से मारने आए तो क्या मुझे आत्मरक्षा का अधिकार नहीं है?

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक परामर्श फर्म आई–पैक के कार्यालय में ईडी ने गुरुवार को छापेमारी की थी। इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने राजधानी कोलकाता में विरोध रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व सीएम ममता बनर्जी ने किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई मुझे राजनीतिक रूप से निशाना बनाने की कोशिश करता है, तो मैं राजनीतिक रूप से और मजबूत हो जाती हूं।

जनादेश चोरी का खेल दोहरा रही भाजपा

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भाजपा ने चुनाव आयोग की मदद से जनादेश की चोरी कर जीत हासिल की और अब वही खेल बंगाल में दोहराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल आई–पैक कार्यालय में छापेमारी के दौरान उनकी पार्टी की रणनीति चुराने की कोशिश की गई, जो पूरी तरह निंदनीय है।

कोयला घोटाले की रकम भाजपा नेताओं को

ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हमारे सांसदों पर पुलिस ने हमला किया, लेकिन बंगाल में भाजपा को लाल कालीन में स्वागत मिलता है। रैली में ममता ने कहा कि जो मैंने कल किया, वह बिल्कुल सही था। मेरी पार्टी का डाटा चोरी करने की कोशिश की गई। उन्होंने यह दावा भी किया कि दिल्ली में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को कोयला घोटाले की रकम मिल रही है और अगर जरूरत पड़ी तो वह इसका प्रमाण जनता के सामने पेश कर सकती हैं।

असम में एसआईआर नहीं करने पर सवाल

ममता बनर्जी ने कहा अगर आप बंगाली में बात करते हैं, तो वे आपको बांग्लादेशी घोषित कर देते हैं। वे कहते हैं कि बंगाल में रोहिंग्या मौजूद हैं, लेकिन रोहिंग्या हैं कहां? अगर असम में रोहिंग्या नहीं हैं, तो वहां एसआईआर क्यों शुरू नहीं किया गया? यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि वे महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह बंगाल में भी सत्ता में आना चाहते हैं। ईडी की छापेमारी वाली जगह पर अपनी मौजूदगी को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने आगे पूछा, अगर कोई मुझे जान से मारने आए तो क्या मुझे आत्मरक्षा का अधिकार नहीं है? उन्होंने कहा, हम 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव जीतेंगे। केंद्र में भाजपा सरकार 2029 तक नहीं टिकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज

प्रभास की फौजी के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस पोस्टर ने कहानी के कई रहस्यों को उजागर किया है।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को देश से चंपत होकर चंपा घूमने वाला नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कांग्रेस को भी फेल कंपनी करार दिया।