तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बयानों के क्या हैं मायने, उग्र हिन्दुत्व के ट्रैक पर फिर से भाजपा!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भाजपा उग्र हिन्दुत्व के कारण ही सत्ता में आई थी। वह जमाना याद कीजिए जब लालकृष्ण आडवाणी ने रथयात्रा निकाली थी। इसके बाद अयोध्या में जो कुछ हुआ, उसने भाजपा को दो सीटों से तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचाया। भाजपा जब सत्ता में आई तो अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने एक अलग रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में आई। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ की बात हुई, लेकिन एनडीए के अन्य दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश भी जारी रही।

हाल ही में भाजपा के कुछ मुख्यमंत्रियों के ऐसे बयान सामने आए हैं, जिनसे लगता है कि पार्टी फिर से अपनी लाइन बदल रही है। ऐसे बयानों में सबसे आगे हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी उपने उग्र हिन्दुवादी छवि को बरकरार रखा। यूपी में सीटें कम हुईं और माना यह गया कि योगी के भाषण और छवि ने ही सपा को आगे बढ़ने का मौका दिया। इसके बाद भी योगी नहीं माने और न ही उन्हें रोकने की कोई कोशिश हुई। अभी हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने आगरा में बांग्लादेश के संदर्भ में एक बयान दिया था, जिस पर जमकर बवाल मचा था। योगी ने कहा था-बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे, सुरक्षित रहोगे।

इसके बाद मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर एक बयान दिया। अशोक नगर जिले के चंदेरी में एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे डॉ. यादव ने कहा था कि जो यहां का खाता है और कहीं और का बजाता है, यह नहीं चलेगा। भारत के अंदर रहना होगा तो राम–कृष्ण की जय कहना होगा। इसके बाहर कुछ नहीं चले। हमारे देश के भीतर हम सब का सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा हर किसी को अपनी पूजा–पद्धति की स्वतंत्रता है, लेकिन देशभक्ति जरूरी है। इस बयान के भी अपने-अपने तरीके से राजनीतिक अर्थ लगाए गए।

वर्तमान में जो सबसे गरम मुद्दा चल रहा है वह है असम का। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य विधानसभा में मुस्लिम विधायकों को नमाज के लिए मिलने वाले दो घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है। इस फैसले की जहां विपक्षी पार्टियां आलोचना कर रहीं, वहीं एनडीए में भी खटपट मच गई है। जदयू और एलजेपी ने इस फैसले का विरोध किया है, लेकिन इसके बाद भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से कोई सफाई सामने नहीं आई है।

इन सब बयानों के बीच मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत का भी एक बयान सामने आया था। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा था कि वहां रेप जैसी घटनाएं होती हैं। भाजपा आलाकमान ने तत्काल उन्हें चेताया। यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें तलब कर आइंदा ऐसे बयान न देने की चेतावनी दी, लेकिन योगी आदित्यनाथ, डॉ.मोहन यादव और हेमंत बिस्वा सरमा के बयानों पर ऐसी कोई पहल शीर्ष नेतृत्व द्वारा नहीं की गई।

ऐसे में क्या माना जाए…क्या भाजपा फिर से उग्र हिन्दुत्व के ट्रैक पर आना चाहती है या फिर मिलीजुली कुश्ती चलने देने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।