अमित शाह ने बंगाल में किया दावा-अगर भाजपा की सरकार बनी तो बांग्लादेश से घुसपैठ रोक देंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल में थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से सीमा पार घुसपैठ बंद होने पर ही पश्चिम बंगाल में शांति आ सकती है। शाह ने दावा किया कि अगर 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो पड़ोसी देश से घुसपैठ रोक दिया जाएगा। अमित शाह ने इस अवसर पर भारत–बांग्लादेश सीमा पर पेट्रोपोल भू–पत्तन पर नए यात्री टर्मिनल और एक मैत्री द्वार का उद्घाटन भी किया।

शाह ने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने में भू पत्तन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब सीमा पार लोगों की वैध आवाजाही की कोई गुंजाइश नहीं होती है, तो लोग अवैध तरीके से आते हैं। मैं बंगाल के लोगों से आग्रह करता हूं कि 2026 में परिवर्तन लाएं और हम घुसपैठ रोकेंगे तथा शांति स्थापित करेंगे।

ममता पर साधा जमकर निशाना

शाह ने कहा कहा कि पीएम मोदी बंगाल के विकास के लिए कटिबद्ध हैं.। इंडिया अलाइंस वालों से पूछना चाहता हूं कि ममता बनर्जी भी उनकी सदस्य रहीं, मंत्री भी रहीं, उन्होंने 10 साल में बंगाल को क्या दिया? ममता बनर्जी जवाब नहीं देती हैं, लेकिन मैं जवाब लेकर आया हूं। यूपीएम की सरकार में बंगाल को केवल 2 लाख 9 हजार करोड़ रुपया दिया गया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2014 से 2024 तक दस सालों में 7 लाख 74 हजार करोड़ रुपया दिया है। शाह ने कहा कि केंद्र से जो पैशा आता है वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। मनरेगा को लेकर ममता बनर्जी कहती हैं कि बंगाल के साथ अन्याय हो रहा है। यूपीए के समय मनरेगा में ममता बनर्जी सरकार में शामिल थीं, उस समय बंगाल को 15 हजार करोड़ रुपया दिया गया था। एनडीए की सरकार में पीएम मोदी ने 10 साल में 56 हजार करोड़ रुपया बंगाल को दिया। अब इसकी जांच होनी चाहिए कि मरनेगा का पैसा लोगों तक पहुंच रहा है या टीएमसी कार्यकर्ताओं तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।