ठाकरे, पवार और गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, उद्धव को औरंगजेब का फैन बताया

Date:

मुंबई। बीजेपी के महाराष्ट्र अधिवेशन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर एक साथ हमला किया। एक तरफ जहां उन्होंने शरद पवार को राजनीतिक भ्रष्टाचार का सरगना करार दिया तो उद्धव ठाकरे को औरंगजेब का फैन बताया। वहीं, उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी का घमंड भी चूरचूर हो जाएगा।

उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा को औरंगजेब फैन क्लब सुनिश्चित नहीं कर सकती। उद्धव ठाकरे औरंगजेब फैन क्लब के नेता हैं। उद्धव ठाकरे पीएफआई समर्थकों के गोद में बैठे हैं, जाकिर नाईक को मैसेंजर ऑफ पीस कहने वालों के समर्थकों के गोद में बैठे हैं। उद्धव ठाकरे को शर्म आनी चाहिए।

अमित शाह ने शरद पवार पर हमला करते हुए कहा कि पवार साहब नए नए इल्यूजन खड़े कर रहे हैं। जब जब भाजपा सरकार महाराष्ट्र में आती है, मराठा को आरक्षण प्राप्त होता है. जब जब शऱद पवार की सरकार आती है मराठा आरक्षण समाप्त हो जाता है। शरद पवार भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े सरगना हैं। राजनीति में भ्रष्टाचार को संगठनात्मक रूप देने का काम किया है शरद पवार ने। ये भ्रम फैलाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। एक बार महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड का चुनाव हम जीत लेते हैं तो राहुल गांधी का घमंड चूरचूर हो जाएग। अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि 30% मार्क्स का लक्ष्य तय करने वाला 25% मार्क्स लेकर अहंकार में गया। जीतने के बाद अहंकारी होने के कई उदाहरण हैं लेकिन हारने के बाद अहंकारी होने का उदाहरण राहुल गांधी दे रहे हैं। 2014,19,24 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सीटों का योग भी भाजपा के 2024 की सीटों से कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।