जनरल नरवणे की किताब पर मचे बवाल के बीच बोले राहुल गांधी-अमेजन पर उपलब्ध है किताब, पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। लोकसभा में मंगलवार को भी पिछले कुछ दिनों की तरह ही विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका । राहुल गांधी के सदन में बोलने की मांग पर विपक्ष अड़ा हुआ है। नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में दिल्ली पुलिस की एफआईआर पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोई तो झूठ बोल रहा है।

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे का ट्वीट दिखाते हुए कि कहा कि इसमें लिखा है – मेरी किताब के लिंक पर क्लिक करें। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन प्रकाशन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे। पेंगुइन का कहना है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। लेकिन पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है, कृपया मेरी पुस्तक खरीदें।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने बयान में कहा कि जांच करने पर पता चला कि इसी शीर्षक वाली और मेसर्स पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई एक टाइप की हुई किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग मंचों ने तैयार पुस्तक के कवर को इस तरह प्रदर्शित किया है कि मानो वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो। वहीं पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के संस्मरण फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी की अनधिकृत प्रतियां उपलब्ध होने की खबरों के बीच कहा है कि इसके प्रकाशन का अधिकार केवल उसके पास है और यह पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-कार्रवाई हो

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि पेंग्विन इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने किताब प्रकाशित और जारी नहीं की और अगर किसी ने किताब लीक की है तो वे इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। संसद में कुछ नियम हैं और कोई भी गुमराह नहीं कर सकता। अगर प्रकाशक कह रहा है कि उन्होंने किताब प्रकाशित नहीं की है तो वे (राहुल गांधी) कौन सी किताब दिखा रहे हैं? मैं स्पीकर से अपील करता हूं कि राहुल गांधी और सोरोस तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो देश को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।