👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament Monsoon Session: सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बैठक में तैयार हुई रणनीति, सारे विधेयकों पर होगी तकरार
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
0:00 left
नई दिल्ली। अमेरिका की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला ने कहा है कि उनके देश को पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ संबंध रखने होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस समय आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सक्रिय है और वह आतंकवाद विरोधी दुनिया में एक बेहतरीन साझेदार रहा है। इस पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा है कि इस बारे में पीएम मोदी का क्या कहना है?
कांग्रेस ने एक खबर का भी हवाला दिया जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर अमेरिकी सेना दिवस समारोह के लिए वाशिंगटन डीसी का दौरा करने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुनीर का दौरा भारत के लिए एक और बड़ा कूटनीतिक झटका है। जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि अभी अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी अभियान में एक शानदार साझेदार बताया है। हमारे प्रधानमंत्री और उनकी गुणगान मंडली इस पर क्या कहेगी? क्या यह भारत के लिए कूटनीतिक झटका नहीं है?
क्या कहा था जनरल कुरिल्ला ने
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कमांडर जनरल कुरिल्ला ने कहा है कि हमें पाकिस्तान और भारत, दोनों के साथ संबंध बनाए रखने होंगे। मैं नहीं मानता कि यह कोई ‘बाइनरी स्विच‘ है कि अगर हम भारत के साथ संबंध रखते हैं, तो हम पाकिस्तान के साथ रिश्ते नहीं रख सकते। हमें संबंधों की सकारात्मकता समझने के लिए इसके गुण–दोष पर गौर करना चाहिए।‘ उन्होंने कहा के आईएसआईएस खुरासान (आईएसआईएस–के) शायद वैश्विक स्तर पर अमेरिका समेत अन्य देशों के खिलाफ साजिश रचने वाले सबसे सक्रिय संगठनों में से एक है। तालिबान आईएसआईएस–के के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है–दोनों एक–दूसरे से नफरत करते हैं और उसने इनमें से कइयों को अफगान–पाकिस्तान सीमा पर मौजूद कबायली इलाकों की तरफ धकेल दिया है। माइकल कुरिल्ला ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ अभूतपूर्व साझेदारी के जरिये उन्होंने आईएसआईएस–के के खिलाफ कार्रवाई की है और उसके दर्जनों सदस्यों को मार गिराया है।



