नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हात के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। अब टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिए अपने बयान में उन्होंने कई सवाल उठाए हैं।
केंद्रे से समन्वय होने से राज्य का नुकसान
प्रकाश चिक ने कहा कि बंगाल के लोगों ने जिस तरह का जनादेश दिया है, उसको देखते हुए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय न होने की वजह से बंगाल को काफी नुकसान हुआ है। पहले 34 साल लेफ्ट और फिर टीएमसी के 15 साल मिलाकर पश्चिम बंगाल में केंद्र-राज्य के बीच तालमेल नहीं था, जिसका नुकसान जनता को हो रहा था। चिक ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कामकाज की तारीफ की। साथ ही यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जो भी निर्देश देंगे, हम लोग उसी तरह से काम करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए सवाल
- Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है
- TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज तीन बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति
- TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
राज्यसभा के सभापति को भेजा इस्तीफा
बड़ाईक ने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अपने इस्तीफे में प्रकाश चिक ने लिखा कि वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए। उन्होंने लिखा कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिली हर तरह की मदद और सहयोग के लिए मैं सभापति, उप-सभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
अब राज्यसभा में टीएमसी के मात्र 10 सांसद
राज्यसभा में 13 सांसदों वाली टीएमसी अब प्रकाश चिक के इस्तीफे के बाद घटकर महज 10 पर आ गई है। इससे पहले सुखेंदु शेखर रे और सुष्मिता देव ने भी पद छोड़ दिया। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में 3 और सांसद पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि इनमें कौन-कौन शामिल है।



