उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की रफ्तार, हिमाचल में माइनस तापमान तो राजस्थान में पारा सात डिग्री तक गिरा
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे कई इलाकों में धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के मध्य तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट की संभावना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Himachal Pradesh Weather Alert: 20-21 जुलाई को तबाही मचा सकती है बारिश! IMD ने जारी की भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी
- Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…

हिमाचल में शून्य से नीचे तापमान
हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। ताबो में -2.0 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में -2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, शिमला में 9.0, सुंदरनगर में 8.5, भुंतर में 6.1, कल्पा में 1.5 और मनाली में 4.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजस्थान में तापमान में भारी गिरावट
जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फतेहपुर में 7.4, अजमेर में 8.1, अलवर में 8.5, लूणकरणसर में 8.7, चूरू में 9.3, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हालांकि, पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में शुष्क मौसम बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
पश्चिम बंगाल में भी बढ़ेगी ठंड
आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है।
राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।
शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया।
उत्तर भारत में ठंड का असर जारी
आईएमडी का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से अगले हफ्ते पहाड़ी राज्यों, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी,



