आज शनि प्रदोष पर बन रहे कई संयोग, राशि अनुसार करें उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सावन का अंतिम शनिवार 17 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन शनि प्रदोष व्रत है और प्रीति योग, आयुष्मान योग, लक्ष्मी नारायण योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। शनिवार को आने वाले प्रदोष व्रत को शनि प्रदोष या शनि त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। चूंकि भगवान शिव शनिदेव के गुरु हैं इसलिए शिव की पूजा करने वाले व्यक्ति पर शनिदेव कभी भी कुदृष्टि नहीं डालते। अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

मेष–इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं इसलिए मेष राशि वाले शिवलिंग की पूजा करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। काले तिल, उड़द दाल, लोहा, काले कपड़े व जूते आदि दान करें।

👉 यह भी पढ़ें:

वृषभ–इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इसलिए शनि प्रदोष के दिन शिवलिंग का सफेद तिल और गंगाजल से अभिषेक करें। फिर शनिदेव को भी काले तिल अर्पित करें। अगर आप मछलियों को दाना डालते हैं तो इससे भी काफी लाभ होगा।

मिथुन–इस राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए मिथुन राशि वाले शनि प्रदोष पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के बाद शनिदेव का पूजन भी करें। चावल या बादाम बहते हुए पानी में प्रवाहित करें तो जीवन में कई फायदे होंगे।

कर्क–इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। सुबह एक कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें एक सिक्का डालें और फिर उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद कटोरी में तेल को शनि मंदिर में दान कर दें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

सिंह–इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए शनि प्रदोष को भगवान शिव और शनिदेव का पूजन करें। शाम को काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी मीठी रोटी खिला दें, इससे आपकी काफी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

कन्या–इस राशि के स्वामी बुध हैं। आप भगवान शिव की पूजा करने के बाद शिव चालीसा और शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें। इसके बाद शनिदेव की पूजन करें और शनि चालीसा का पाठ करें।

तुला–इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। प्रदोष के दिन शिवलिंग पर 108 बेलपत्र और पीपल के पत्ते अर्पित करें। अगर आप बेल के पेड़ के नीचे जल में दूध मिलाकर स्नान करते हैं तो काफी लाभ होगा।

वृश्चिक–इस राशि के स्वामी मंगल हैं। आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद शनिदेव का पूजन भी करें। साथ ही अंधे, दिव्यांग, सेवकों और सफाई कर्मियों आदि को भोजन दान करें। उनसे अच्छा व्यवहार रखे। यह उपाय शनि की ढैय्या का प्रभाव कम करेगा।

धनु–आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं। शनि प्रदोष के दिन जल और दूध पीपल की जड़ में अर्पित करें। वहां 5 मिठाइयों को रख दें। इसके बाद पितरों का ध्यान करते हुए पीपल की 11 बार परिक्रमा करें।

मकर–इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए मकर राशि वाले शनि प्रदोष व्रत के दिन पीपल की पूजा करें और 11 बार परिक्रमा करें। काली बाती लेकर एक दीप बनाएं और उसमें उड़द दाल और कुछ काले तिल के दाने डालकर पीपल के नीचे जलाएं।

कुंभ– आपकी राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं इसलिए कुंभ राशि वाले शनि प्रदोष के दिन भगवान शिव और शनिदेव का पूजन करें। साथ ही शिवलिंग के सामने बैठकर 11 बार शनि स्त्रोत का पाठ अवश्य करें।

मीन–इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इस राशि में राहु भी विराजमान हैं प्रदोष व्रत के दिन काला और सफेद दो रंग का कुत्ता मिल जाए तो उसको सरसों का तेल लगाकर रोटी खिलाएं। इस दिन कुष्ठ रोगी को अन्न का दान करना फायदेमंद रहेगा। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।