अपनी राशि के अनुसार सावन में करें अभिषेक, बरसेगी शिवजी की कृपा, पूरी होगी हर कामना

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

इंदौर। आज सावन माह का दूसरा सोमवार है। ऐसे में भोलेनाथ को प्रसन्न करने में सभी लगे हं। सावन में शिव जी को प्रसन्न करना अत्यंत सरल है। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है। वैसे तो शिव जी के मनाने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर आप अपनी राशि अनुसार अभिषेक और पूजा करते हैं तो जल्दी लाभ होगा।

मेष -इस राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। पूजा में नागकेसर धतूरे के पुष्प चढ़ाएं नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप पूरे श्रावण जाप करें।

वृषभवृषभ राशि वालों को भगवान शिव का अभिषेक इत्र या सुगंधित तेल से करेंभगवान को चमेली के पुष्प और अबीर चढ़ाकर रुद्राष्टाक का पाठ करें। इससे शीघ्र ही मनोवांछित फल प्राप्त होगा। इसके अलावा इस राशि के लोग ऊँ नागेश्वराय नमःमंत्र का नित्य 108 बार जाप पूरे सावन करें।

मिथुनइस राशि के लोगों को गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवजी को धतूरा, भांग चढ़ाकर ऊँ नमः शिवाय का एक माला जाप करने से अत्यंत लाभ होगा।

कर्कइस राशि वाले शिवलिंग का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करें और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। साथ ही इस राशि के लोग महादेव के बारह नाम का स्मरण पूरे श्रावण करें, काफी फायदा होगा।

सिंहइस राशि के जातकों को गुड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक करना सर्वोत्तम रहेगा। पूरे सावन माह शिवजी को कनेर के पुष्प अर्पित करें और शिव मंदिर में शिव चालीसा एवं ऊँ नमः शिवाय की रोज रूद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें। इससे सुखसमृद्धि आएगी।

कन्याइस राशि के जातक शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, भांग अर्पित कर ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिवचालीसा का पाठ रोज करें, तो लाभ होगा।

तुलाइस राशि के लोग शमी पत्र चढ़ाएं और जल, मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव के सहस्रनाम का जाप करें। इसके साथ ही शिवाष्टक का पाठ करें मनोकामना होगी पूरी।

वृश्चिकइस राशि के लोग पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। भोलेनाथ को नील कमल पुष्प बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं और नित्य रुद्राष्टक का पाठ करें। साथ ही इस राशि के लोग पूरे श्रावण मास में ऊँ महा ममलेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें, तो शनि के कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

धनुइस राशि के जातक सुबह दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। शमी पत्र अर्पित करें और पीले पुष्प अर्पित कर, प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं और शिवाष्टक का पाठ करें। शनि के कष्ट से मुक्त होंगे।

मकरइस राशि वाले शिवलिंग पर जल अर्पित करें, शांति और समृद्धि के लिए धतूरा, पुष्प, भांग एवं अष्टगंध चढ़ाकर पार्वतीनाथाय नमः मंत्र का जाप 108 बार करें। इसके अलावा शिव चलीसा का पाठ करें, तो फायदा होगा।

कुंभइस राशि के लोग जल में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। बिल्व पत्र चढ़ाएं एवं ऊँ नमः शिवाय और शिवाष्टक का पाठ करें, धन लाभ होगा।

मीनइस राशि वाले पूरे सावन मास शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध पीले पुष्प चढ़ाएं एवं चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवायः का जाप करें, धनधान्य में अपार वृद्धि होगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा 

One Nation One Election को लेकर देश में बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी की जा रही है।