पेरिस ओलंपिक: लक्ष्य सेन को जीत के बाद भी नहीं मिले पॉइंट
भारतीय शटलर लक्ष्य सेन की ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन के ख़िलाफ़ जीत अमान्य कर दी गई है.सेन ने उनके ख़िलाफ़ जीत हासिल की थी. लेकिन बाईं कुहनी में चोट की वजह से कॉर्डन ने प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है. इस वजह से लक्ष्य की जीत को मान्यता नहीं मिली है
👉 यह भी पढ़ें:
- Badminton News: World Championships से पहले Lakshya Sen का बड़ा प्लान, Guwahati में बदला ट्रेनिंग बेस
- पेरिस ओलंपिक; विनेश फोगाट को झटका; अपील खारिज
- पेरिस ओलंपिक ;विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने का मामला ; 16 अगस्त को आएगा फैसला
- पेरिस ओलंपिक 2024 का हुआ समापन; 6 पदक के साथ 71 वें नंबर पर रहा भारत
- पेरिस ओलंपिकः अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक
- पेरिस ओलंपिकः जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने अपने अपडेट में लिखा, ग्वाटेमाला के मैन्स सिंगल प्लेयर केविन कॉर्डन ने पेरिस ओलंपिक 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने अपनी बाईं कुहनी में चोट की वजह से नाम वापस लिया है.लिहाजा अब तक उन्होंने जो मैच खेले हैं, उनके नतीजे डिलीट हो जाएंगे.लक्ष्य सेन को अब फाइनल ग्रुप मैच में जोनाथन क्रिस्टी से मुक़ाबला करना होगा.



