इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित हरिसन्स डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश की दिवीना धूपर, ऐशवी जैन और अदविक गोयल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
दिवीना धूपर की एकतरफा जीत
बालिका अंडर-12 वर्ग में दिवीना धूपर ने साथी खिलाड़ी गौरी शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराया। वहीं ऐशवी जैन ने आरोही कुशवाह को 8-1 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र की निमिषा धुरकुडे ने मध्य प्रदेश की शामभवी सिंह को 8-2, समायरा तम्हाणे ने काव्या मालेगांवकर को 8-2, मनसवी फुके ने मिशका सहगल को 8-3 तथा आवाज छाता ने अभिनिति छाछरे को 8-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर की खुदकुशी मामले में हर एंगल से हो रही जांच, दो महिलाओं से भी हुई पूछताछ!
- चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
अदविक गोल अंतिम आठ में पहुंचे
बालक अंडर-12 वर्ग में मध्य प्रदेश के अदविक गोयल ने महाराष्ट्र के विहॉन देवधरे को कड़े मुकाबले में 8-6 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र के रिदित नेवले ने मध्य प्रदेश के हुदान डागा को 8-5 तथा महाराष्ट्र के समरवीर सिद्धू ने उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हमदान को 8-3 से पराजित किया। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में अब मध्य प्रदेश के तीनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।



