लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने ललकार के साथ भरी हुंकार, आखिर क्या हैं इसके मायने

Date:

ऋतुपर्ण दवे, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार

लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वाधीनता दिवस का इस बार का संबोधन कुछ अलग और कई संकेतों से भरा था। उनका 103 मिनट का भाषण न केवल अब तक का सबसे बड़ा बल्कि सख्त और साफ इरादों को दर्शाने वाला था। यह कूटनीति लिहाज से भी गहरे मायनों से भरा था। जहां एक ओर शुरुआत में ही धारा 370 को हटाकर, एक देश एक संविधान की बात कही। वहीं ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सेना को खुली छूट देने का सच भी सामने रखा। दरअसल प्रधानमंत्री का यह संबोधन कई मायनों में बेहद अलग, सख्त और दुनिया के लिए कूटनीतिक बयानों जैसा था। साथ ही साथ देश में भी घट रही अस्वीकार्य घटनाओं से निपटने की चेतावनी भी। इसके अलावा देश की तरक्की, युवाओं को प्रोत्साहन, उपब्धियों और दुनिया के महत्वपूर्ण मिशन में भारतीय योगदान पर भी केन्द्रित था। प्रधानमंत्री ने शायद ही ऐसा कोई विषय छोड़ा हो जो जरूरी न हो। इतना ही नहीं इशारों ही इशारों में जहां अमेरिका और चीन को उसकी हैसियत बताई वहीं खुलेआम पाकिस्तान को भी लताड़ लगाई।
पहले जानते हैं कि उन्होने क्या-क्या कहा। पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उनके आतंकी हेडक्वार्टर्स को मिट्टी में मिलाने का जिक्र कर पाकिस्तान की नींद गायब होने की भी बात कही। लंबे समय से चल रहे न्यूक्लियर ब्लैकमेल को नहीं सहने और सेना की शर्तों पर मुंहतोड़ जवाब देने की बात भी कही। पुराने सिंधु जल समझौते को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि भारत की नदियां दुश्मनों के खेत सींचेऔर देश के किसानकी धरती प्यासी रहे? सिंधु समझौते के उस स्वरूप को आगे नहीं सहा जाएगा। 21वीं सदी टेक्नोलॉजी ड्रिवन सेंचुरी है। 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर पर विचार हुआ। लेकिन फाइलें वहीं अटक गईं। सेमीकंडक्टर के विचार की भ्रूण हत्या हो गई। बाद में कई देश सेमीकंडक्टर में महारत हासिल कर दुनिया को अपनी ताकत को दिखा रहे हैं। मिशन मोड में इस काम को आगे बढ़ाने तथा 6 अलग-अलग सेमीकंडक्टर यूनिट्स लगाने जिसमें चार की स्वीकृति की जानकारी दी। वर्ष के अंत तक मेड इन इंडिया यानी भारत की बनी हुईं चिप्सबाजार में होना बड़ी उपलब्धि होगी। प्रधानमंत्री ने अन्य कई योजनाओं, उपलब्धियों की भी चर्चा की। 11 वर्षो में सोलर एनर्जी का उपयोग 30 गुना बढ़ना। नए-नए डैम बना जल शक्ति का विस्तार कर क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ना।10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर तेजी से काम करना। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना ताकि देश की आजादी के 100 साल पर हमारी परमाणु ऊर्जा क्षमता 10 गुना से भी अधिक हो।
ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए 2030 तक क्लीन एनर्जी में 50 प्रतिशतलक्ष्य 5 साल पहले ही हासिल करना हमारी प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता है। नेशनल क्रिटिकल मिशन लॉन्च कर 1200 से अधिक स्थानों पर खोज अभियान से हम क्रिटिकल मिनरल में भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। युवाओं का आव्हान किया कि क्या हमारे अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स खातिर जेट इंजन भी हमारे हों? हम फार्मा ऑफ द वर्ल्ड हैं। अब समय की मांग नहीं कि हम रिसर्च और डेवलपमेंट में और ताकत लगाएं।हमारे अपने पेटेंट हों। मानव कल्याण हेतु सस्ती, सबसे कारगर नई-नई दवाइयों पर शोध हो। संकट में बिना साइड इफेक्ट के जन कल्याण में काम आए। प्रधानमंत्री मोदी ने आव्हान किया कि आईटी का युग है, डेटा ताकत है। क्या समय की मांग नहीं हैकिऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर के साइबर सुरक्षा, डिप टेक से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, सारी चीजें हमारी अपनी हों। अपनी सामर्थ्य शक्ति से विश्व को परिचित कराने की बात कहते हुए कहा किहमारा यूपीआई दुनिया को अजूबा लग रहा है। रियल टाइम ट्रांजैक्शन 50 प्रतिशत अकेला भारत यूपीआई से कर रहा है। क्रिएटिव वर्ल्ड, सोशल मीडिया जितने भी प्लेटफॉर्म्स हैं हमारे अपने क्यों ना हों?क्यों भारत का धन बाहर जाए? मुझे युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा है।
प्रधानमंत्री ने ईवी बैटरी, सोलर पैनल, महिला स्वसहायता समूह, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद में पहचान के साथ ही नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के लिए टास्क फोर्स गठन व समय सीमा में काम पूरा करने ताकि वर्तमान नियम, कानून, नीतियां, रीतियां 21वीं सदी के औरवैश्विक वातावरण के अनुकूल हो, भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संदर्भ में हो। नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स को दिवाली का तोहफा बताते हुएलोगों की जरूरतों पर लग रहे भारी टैक्स को बहुत कम करने से एमएसएमई, लघु उद्यमियों को लाभ मिलने और रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती होने से इकॉनामी को नया बल मिलने की बात भी कही।प्रधानमंत्री मोदी ने षड्यंत्र के तहत, सोची समझी साजिश के जरिए देश की डेमोग्राफी को बदलने को नया संकट बताया। घुसपैठिए, देश के नौजवानों काहक छीन रहे हैं, बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा। हमारे पूर्वजों ने त्याग और बलिदान से आजादी पाई है। एक हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का निर्णय किया है। जो ऐसे भीषण संकट से निपटने के लिए तय समय में कार्य करेगा, उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
इस बार के संबोधन से इतना तो साफ हो गया कि प्रधानमंत्री ने ज्यादा फोकस बजाए दीर्घ कालिक योजनाओं के मौजूदा चुनौतियों और उनसे निपटने के मंसूबों को देश के सामने रखा। ब्लैकमेलिंग नहीं सहने, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र,स्वदेशी मजबूरी नहींमजबूती सहित पाकिस्तान को खुलेआम तो अमेरिका को संकेतों में चेताया भी। पहली बार लालकिले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल की राष्ट्र की सेवा का जिक्र करना और मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर सेवा, समर्पण, संगठन और अप्रतिम अनुशासन की चर्चा के साथराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दुनिया का यह सबसे बड़ा एनजीओ है बताना तथाआपातकाल का हवाला भी देने के कई राजनीतिक मायने निकाले जाएंगे।
संभव है कि लोकसभा में आई कम सीटों, आरएसएस से और बेहतर तालमेल, विपक्ष पर पहले के मुकाबले कम हमलावर होने से सहयोगियों को भी ज्यादा सोचने का मौका नहीं देना कोई रणनीति हो। लेकिन डेमोग्रॉफी की चर्चा कर बिहार-बंगाल के आगामी चुनाव साथ ही आपातकाल की याद दिला विरोधियों सहित किन पर निशाना साधा है, देश समझता है। सेना को खुली छूट की बात दोहराना बहुत बड़ा संकेत है कि पाकिस्तान पर हमारी नजरें अभी भी टेढ़ी हैं।राजनीतिक नजरिए से भले ही उनके संबोधन के लोग अलग-अलग मायने निकालें, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12वीं बार सबसे ज्यादा देर,103 मिनट संबोधित कर, दुनिया को अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अब वक्त है पक्ष-विपक्ष का जो उनके भाषण के अपने-अपने, कैसे-कैसे और क्या-क्या मायने निकालता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत, राहत कार्य जारी

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत के मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारतीय टीमों के मैच और संभावनाएं।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया, जिसमें शक्कर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?

जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार। बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर।

भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव

भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।

काला सागर में फिर शुरू होगा सुरक्षित व्यापार? जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री की अहम बातचीत

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता

तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।

Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा

कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।

नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।

इंदौर: बीमारी से तंग आकर बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख।

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

मध्य प्रदेश में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य। यह प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर

अमेरिका ने वीजा इंटरव्यू रोक दी है, भारतीय आवेदकों पर असर पड़ा है। ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम के कारण यह रोक लगाई गई है।

राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की प्रेजेंस ने राया और रूमी के किरदारों में जान डाल दी है। यश की अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया है।

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।