👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Hormuz Strait Attack: हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Balochistan Attack: बलूचिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला! BLA का दावा—Pakistan Coast Guard के 30+ जवान ढेर, ग्वादर में मचा हड़कंप
0:00 left
मिडिल ईस्ट में युद्ध की ज्वाला तेज: कुवैत में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारी नुकसान
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे भीषण संघर्ष की आग अब पूरे मिडिल ईस्ट को झुलसा रही है। इसी तनाव के बीच ईरान ने कुवैत में एक पावर स्टेशन को निशाना बनाया, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की दुखद मौत हो गई। इस हमले में एक इमारत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
कुवैत के बिजली, जल और ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार 30 मार्च को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हमला रविवार शाम को हुआ। मंत्रालय के अनुसार, ईरान ने पावर प्लांट की सर्विस बिल्डिंग और जल संयंत्र पर हमला किया, जिससे भारी नुकसान हुआ और एक भारतीय नागरिक की जान चली गई।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां, तकनीकी टीमें और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आपातकालीन योजनाओं के तहत तेजी से राहत कार्य शुरू कर दिया गया है और इलाके को सुरक्षित किया जा रहा है।
मंत्रालय ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। लोगों को केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
इस युद्ध का असर कुवैत पर भी गंभीर रूप से पड़ा है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीते एक महीने में देश पर 307 बैलिस्टिक मिसाइलें, 2 क्रूज मिसाइल और 616 ड्रोन हमले किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में ही 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया है।
स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।



