👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सयाजी होटल पर एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने कहा-लाइसेंस सस्पेंड, सील भी करेंगे
- नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- दतिया उपचुनाव में हार के बाद एक्शन में भाजपा, जिले के पूरे संगठन को किया भंग, जांच के बाद कई नेता बाहर होंगे
- भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन में प्रशासन, 40 करोड़ की सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
0:00 left
यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: सहारनपुर मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद ढेर
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ गंगोह थाना क्षेत्र में हुई। मारा गया बदमाश सुलतानपुर जिले का रहने वाला था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।

एसटीएफ के मुताबिक, सिराज अहमद पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) समेत करीब 30 गंभीर आपराधिक मामले उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज थे। वह सुलतानपुर के एक हत्याकांड में फरार चल रहा था।
मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने सिराज के कब्जे से पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिराज एक कुख्यात अपराधी था और उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



