👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
पीएम मोदी का काशी से देश को संदेश, एक दूसरे की उंगली पकड़कर पाना है लक्ष्य
पीएम ने कहा कि काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी यह विशेष जिम्मेदारी बनती है कि मैं आप सभी की सुविधाओं का ख्याल रखूं, यह मेरा दायित्व है। इस पावन समय पर मुझे अपना दायित्व पूरा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी से हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है जिससे जनता को लाभ मिलेगा। इस योजना में रविदास मंदिर के लिए भी कार्य होगा। सड़कों से लेकर भजन-कीर्तन के लिए भी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि भक्तों को आध्यात्मिक लाभ मिले साथ ही उनकी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
गुरु संत रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने बनारस को मिनी पंजाब कहा। कहा कि संत रविदास की कृपा से ही यह सम्भव है। मैं रविदास की संकल्पों को आगे बढ़ा रहा हूं। मुझे उन्होंने ही सेवा का अवसर दिया है। यह मैं अपना सौभाग्य समझता हूं।



