पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, ट्रंप के साइन वाला फोटो किया गिफ्ट, मोदी को बताया ट्रंप का खास दोस्त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन वाली एक तस्वीर भेंट की। इस मुलाकात के बाद गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान और खास दोस्त मानते हैं।

गोर प्रबंधन एवं संसाधन उप मंत्री माइकल जे. रिगास के साथ नई दिल्ली के छह दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी के साथ–साथ उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्ष वर्धन मिश्री के साथ भी बैठक की। पीएम मोदी ने सर्जियो गोर के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा– भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत–अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत में रहना उनके लिए सम्मान और विशेषाधिकार की बात है। उन्होंने बताया कि उन्होंने विदेश सचिव हर्ष वर्धन मिश्री, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों जैसे रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर चर्चा की। इसके अलावा, महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व और उनके दोनों देशों के लिए महत्व पर भी बातचीत हुई। सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व के तहत मैं दोनों देशों के उज्जवल भविष्य के लिए की कामना करता हूं। गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान और व्यक्तिगत मित्र मानते हैं। गोर ने बताया कि दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले दोनों के बीच एक शानदार फोन कॉल हुई। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप का भारत में राजदूत बनकर सेवा कर रहा हूं। मैं इस महत्वपूर्ण रिश्ते को और मजबूत बनाने और दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर हूं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या

पंजाब में नशे का विरोध करने पर समाजसेवी परविंदर झोटा की हत्या कर दी गई। मानसा जिले के मेडिकल स्टोर पर हुई यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द होगा लॉन्च, खास वॉयस कंट्रोल केबिन सहित

मध्य प्रदेश का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द लॉन्च होगा। इसमें खास वॉयस कंट्रोल केबिन और उन्नत सीटें शामिल हैं।

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर में तेज धूप, शाम को ठंडी हवा की लहर

भोपाल-इंदौर में तेज धूप और शाम को ठंडी हवा की लहर से मौसम में बदलाव। 15-16 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश के संकेत।

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।