ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर पुलिस ने जासूसी गतिविधियां करने के आरोप में जम्मू–कश्मीर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहे थे।
ईटानगर के आईजी (कानून एवं व्यवस्था) चुखु आपा ने मंगलवार को बताया कि दोनों को जम्मू–कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें ईटानगर लाया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एजाज अहमद भट और बशीर अहमद गनई के रूप में हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर
पुलिस के अनुसार आरोपी अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी जुटाकर उसे पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के साथ साझा कर रहे थे। पहली बार 21 नवंबर को इसकी जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने जासूसी गतिविधियों में संदिग्ध संलिप्तता संबंधी विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर जम्मू–कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के रहने वाले नजीर अहमद मलिक और साबिर अहमद मीर को गिरफ्तार किया था।
नजीर मलिक को पहले ईटानगर के गंगा गांव से हिरासत में लिया गया था और उससे मिली जानकारी के आधार पर उसी दिन बाद में राज्य की राजधानी में अबोतानी कॉलोनी से मीर को गिरफ्तार किया गया। पश्चिम सियांग पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के ही हिलाल अहमद नामक व्यक्ति को जिला मुख्यालय नगर आलो की एक दुकान से गिरफ्तार किया था। चांगलांग पुलिस ने मियाओ से गुलाम मोहम्मद मीर नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग कंबल विक्रेता थे, जो जानकारी एकत्र करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूमते थे।



