बछिया के साथ पीएम मोदी के फोटो वीडियो पर टिकैत ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में एक वीडियो और कुछ तस्वीरें अपलोड की इनमें वे एक बछिया के साथ नजर आ रहे हैं , पीएम के इस फोटो वीडियो पर किसान नेता राकेश टिकैत ने निशाना साधा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
उन्होंने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा, जो खुले पशु सड़क पर घूम रहे हैं उनको भी देख लें.जिस गाय और गंगा के नाम पर ये सरकार में आए हैं जरा उनके भी हालात देख लें. सौ-डेढ़ सौ रुपये में उनके लिए भूसा आ जाएगा, वो भी नहीं आता, वो भी कागज में ही आ रहा है.
राकेश टिकैत ने कहा, एक किस्म से गोशालाएं जेल हैं. कुछ जगहों पर ही वे सही से चल रही हैं. लेकिन अधिकतर जगहों पर वो जेल हैं और वहां जानवरों की मौत ही हो रही है



