लोकतंत्र को बचाने का है आखिरी मौका बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- 2024 में मोदी आए तो फिर देश में नहीं होंगे चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है | उन्होंने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका है अगर २०२४ में मोदी की वापसी हुई तो फिर ये देश का आखिरी चुनाव होगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए
- Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
![]()
ओडिशा की एक सभा में खड़गे ने सोमवार को कहा, ये आखिरी चुनाव है. मोदी अगर फिर से आए, तो चुनाव नहीं होंगे और देश में तानाशाही आ जाएगी. खड़गे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, एक एक को नोटिस देना, डराना, धमकाना. कहना कि उसकी दोस्ती यदि नहीं छोड़ेंगे फिर हम देख लेंगे. डर कर कोई दोस्ती, कोई पार्टी, तो कोई गठबंधन छोड़ रहा है.
उन्होंने नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, ‘ इतने डरपोक लोग अगर रहे तो क्या ये मुल्क बचेगा. क्या ये संविधान बचेगा. क्या ये लोकतंत्र बचेगा.

खड़गे ने कहा, ‘‘ये आखिरी मौका है वोट देने का. इसके बाद कोई वोट नहीं दे पाएगा . रूस में पुतिन को जो प्रेसिडेंट इलेक्शन होता है न, वैसा ही होता चला जाएगा . इसके बाद कोई चुनाव नहीं.’’
उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, बार बार चुनाव होने की जिम्मेदारी आप पर है. आप चाहते हैं तो लोकतंत्र बचेगा, नहीं तो नहीं बचेगा.



