राज्यसभा चुनाव का बजा बिगुल, 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फ़रवरी को चुनाव
राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज गया है | राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में पूरा हो रहा है. 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतों की गणना होगी.निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार ८ फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, 15 फरवरी तक नामांकन और 20 फरवरी तक नाम वापस लिया जा सकता है.
जिन 56 सीटों पर चुनाव होना है उनमें मध्य प्रदेश की ५ ,बिहार की ६ , छत्तीसगढ़ की १ , आंध्र प्रदेश की ३ , हिमाचल प्रदेश की १ , गुजरात की ४ , हरियाणा की १ , कर्नाटक की ४ , महाराष्ट्र की ६ , उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की १ , पश्चिम बंगाल की ५ , ओडिशा की ३ , राजस्थान की ३ और तेलंगाना की ३ सीटें शामिल हैं.
डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।
सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।
संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।
भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।