👉 यह भी पढ़ें:
- INDORE·राम नवमी पर बाणगंगा क्षेत्र में धूमधाम से निकली श्री राम रथ यात्रा….
- INDORE–चेटीचंड और राम नवमी उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन
- गीता भवन सहित शहर भर में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी का पर्व.
- रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर, सरयू तट से मंदिरों तक गूंजा भक्ति का उल्लास
- हावड़ा में रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, बंगाल पुलिस ने नहीं दी थी अनुमति
- INDORE–राम नवमी उत्सव की तैयारी, रणजीत हनुमान मंदिर में शीश महल में विराजेंगे श्री राम जानकी…
0:00 left
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघनुाथगंज में रामनवमी के जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें भी आ रही हैं। बताया जाता है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई। यहां कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे एक होर्डिंग पर चढ़कर उसपर लगा केसरिया झंडा हटा दिया। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय का झंडा हटाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भड़क गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि भीड़ ने भगवा ध्वज को अपमानजनक ढंग से नीचे उतारा और फेंक दिया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसकी वीडियो शेयर कर लिखा- यह भगवा ध्वज और सनातन धर्म का अपमान है।
भाजपा के आरोपों के मुताबिक, शोभायात्रा मैकेंजी पार्क से शुरू हुई थी और जैसे ही यह फुलतला मोड़ के पास पहुंची, इस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि रामनवमी शोभायात्रा पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। शोभायात्रा के आगे बढ़ने के बाद, उस पर फिर से हमला किया गया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। रैपिड एक्शन फोर्स और कॉम्बैट फोर्स की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो शख्स भगवा झंडे के गिराते नजर आ रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल में रामनवमी के पवित्र अवसर पर सनातनियों द्वारा पवित्र भगवा ध्वज फहराना कोई अपराध है? शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुर्शिदाबाद के जंगीपुर स्थित फुलातला मोड़ पर सनातनियों द्वारा फहराए गए भगवा ध्वज को जिस अपमानजनक तरीके से नीचे खींचकर फेंक दिया गया। यह पवित्र भगवा ध्वज का अपमान करने, सनातन धर्म का अपमान करने और सनातनियों की भावनाओं पर सीधा आघात करने का एक सुनियोजित प्रयास था। यह पूरी तरह से ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की नीतियों का नतीजा है कि अपने ही राज्य में सनातनियों को बार–बार अपमान का सामना करना पड़ रहा है।



