👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल फिल्म फेस्टिवल का न्योता नहीं मिला, बोले—“शायद मैं छोटा कलाकार हूं!”
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
0:00 left
शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से फिर रोका गया

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली गाँव जाने से रोक दिया गया है. कोलकाता हाई कोर्ट की इजाज़त से वह मंगलवार को संदेशखाली जा रहे थे.रोके जाने पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हाई कोर्ट की अनुमति हमारे पास है. आप ये कह रहे हैं कि हम नहीं जा सकते. इसके बारे में कहना चाहता हूं- आज सुबह से आपने नए सिरे से धारा 144 लागू कर दी है. लेकिन धारा 144 लगाने के इस आदेश से मेरा और शंकर घोष का कोई वास्ता नहीं है. माननीय हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष इस इलाके में जा सकते हैं.
हाई कोर्ट ने अधिकारी को संदेशखाली जाने की इजाज़त देते हुए कहा है कि वो वहाँ किसी भी तरह का भड़काऊ भाषण नहीं दे सकते.इससे पहले जब वो यहां जाने की कोशिश कर रहे थे तो दो बार प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था. इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख़ और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.



