👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
अब बिहार में जनविश्वास यात्रा
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से जनविश्वास यात्रा शुरू कर रहे हैं. यात्रा का आगाज करने से पहले उन्होंने अपने आवास पर पूजा की.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, जो जनता हमारी मालिक है, उनके बीच हम जा रहे हैं. जन विश्वास यात्रा आज से शुरू हो रही है.जनता ने हमें बिहार में बीते दो चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है. आने वाले समय में भी पूरी मजबूती के साथ जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी.

उन्होंने कहा आप सब जानते हैं कि नीतीश कुमार जी का कोई विजन नहीं है और ना ही गठबंधन बदलने का कोई रिजन है. आज हम अपनी माता की ममता और पिता की क्षमता और लोकधर्म की प्रधानता के साथ जनता के बीच जा रहे हैं और जनता से विश्वास पाने की कोशिश करेंगे. हम सब मिल कर जनता की सेवा में हैं और जनता की आवाज़ बुलंद करने का काम करेंगे.



