👉 यह भी पढ़ें:
- RBI का बड़ा ऐलान: जल्द बदल सकता है नोटों का रूप, भारत में आएंगे Polymer Currency Notes?
- Film Review Governor : थोड़ी हकीकत, ज्यादा फ़साना
- Reserve Bank of India (RBI) ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, कम नहीं होगी आपकी ईएमआई
- आरबीआई का बड़ा फैसला: रेपो दर 5.25% पर स्थिर, महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच संतुलन साधने की कोशिश
- आरबीआई के सख्त फैसले से रुपये की जोरदार वापसी: रिकॉर्ड गिरावट से उबरकर डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ
- क्या अपने विजयपुर विधायक मल्होत्रा को बचा नहीं सकती थी कांग्रेस, चुनाव शून्य होने के बाद पार्टी नेतृत्व पर उठ रहे सवाल
0:00 left
नई दिल्ली। वर्तमान राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे। वे 11 दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा। यह कार्यकाल 11 दिसंबर 2024 से प्रभावी होगा। वह शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे। दास के आरबीआई गवर्नर के रूप में दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं।
1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा के पास वित्त, कराधान, बिजली, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन सहित प्रमुख विभागों का 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर होंगे। वे शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। दिसंबर 2018 में आरबीआई गवर्नर के रूप में नियुक्त दास ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय मल्होत्रा को गवर्नर के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग स्नातक हैं मल्होत्रा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग स्नातक, मल्होत्रा ने प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है। दिसंबर 2022 से राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत मल्होत्रा ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों दोनों के लिए कर नीतियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मल्होत्रा ने जीएसटी परिषद के पदेन सचिव के रूप में भी काम किया है। संजय मल्होत्रा को फाइनेंस के मामलों में सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में गिना जाता है। वे पीएम मोदी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं।



