कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने कोटा से आरोपी को हिरासत में लिया

Date:

कोटा। राजस्थान के कोटा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले राज सिंह आमेरा को हिरासत में ले लिया है। धमकी देने वाले ने खुद को करणी सेना का पदाधिकारी बताया है।

कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस मामले में विधिक कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि शख़्स किसी संगठन से जुड़ा है, लेकिन इस पर हम जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस शख़्स के ख़िलाफ़ पहले भी आपराधिक प्रवृत्ति के 4 मुक़दमे दर्ज हैं। इधर, पकड़े जाने के बाद आरोपी राज आमेरा अब खुद को निर्दोष बता रहा है। उसका कहना है कि विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर उसे फंसा रही हैं। हालांकि, वह खुद को कट्टर सनातनी बताते हुए हिंदू राष्ट्र की वकालत जरूर कर रहा है।

वीडियो में राज सिंह आमेरा ने खुद को करणी सेना का कोटा संभागीय प्रभारी बताया। फिलहाल जिस अकाउंट से ये धमकी दी गई थी वह बंद कर दिया गया है। आमेरा कोटा का रहने वाला है। वीडियो में खुद को राज सिंह बताते हुए उसने दावा किया कि लोकसभा के हालिया बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कथित दुर्व्यवहार से भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं। वीडियो में उसने कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह संबंधित सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेगा और राहुल गांधी को गोली मार देगा। उसने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर एक-एक कर गोली मारने की धमकी दी।

करणी सेना ने कहा-संगठन का सदस्य नहीं

मामला सामने आने के बाद भाजपा और राजपूत करणी सेना दोनों ने आरोपी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पार्टी से जुड़ा नहीं है और इस तरह की भाषा व आचरण पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी संगठन का सदस्य नहीं है और करणी सेना कभी किसी की जान लेने की धमकी नहीं देती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।