👉 यह भी पढ़ें:
- सऊदी अरब के अल-ख़र्ज में रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरने से दो की मौत, 12 घायल; एक भारतीय भी शामिल
- पीओके में उथल-पुथल: पुलिस भी उतरी सड़कों पर, हिंसा में 3 की मौत, 22 घायल
- अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रेस्टोरेंट पर नाव से गोलीबारी, 3 की मौत और कई घायल
- मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर विस्फोट: 3 की मौत, 70 से अधिक घायल
- दमिश्क पर इजराइली हमला: सीरियाई मंत्री ने बताया ‘कोई जीत नहीं’, 3 की मौत, 34 घायल
0:00 left
भीलवाड़ा; कोहरे क कहर 6 वाहन टकराए ; हादसे में 3 की मौत और 12 घायल; लगा जाम
भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे-58 पर छह वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसा भीलवाड़ा-अजमेर रोड पर कोठारी पुल के पास हुआ। भारी कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से छह गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गईं। कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों में फंसे घायल यात्रियों को बचाया। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक करीब तीन घंटे तक पूरी तरह से रुका रहा



