सऊदी अरब के अल-ख़र्ज में रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरने से दो की मौत, 12 घायल; एक भारतीय भी शामिल
सऊदी अरब के अल-खर्ज शहर में रविवार शाम एक रिहायशी इलाके में मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- सऊदी अरब में हूती हमला: जिजान की अरामको रिफाइनरी फिर बनी निशाना, बढ़ा Red Sea तनाव
- Yemen Attack: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से दहला यमन, 30 से ज्यादा सैनिकों की मौत; सऊदी सीमा पर भी 11 घायल
- Gulf of Aden में टैंकर के पास जोरदार धमाका, हूतियों ने सऊदी ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमले का किया दावा; बढ़ा Red Sea Crisis
- US-Iran Conflict: ईरान के ‘अचानक मिसाइल हमले’ का अमेरिकी दावा, जवाब में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
- अमेरिका-सऊदी अरब की ऐतिहासिक न्यूक्लियर डील! क्या सऊदी अरब को मिल सकती है यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी?
- Saudi Arabia Oil Price Cut: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती! क्या भारत में Petrol-Diesel और LPG होंगे सस्ते?
घायलों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इस बारे में जानकारी सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने सामाजिक माध्यम पर एक संदेश के जरिए दी है।
संदेश में बताया गया कि अल-खर्ज प्रांत के एक रिहायशी इलाके में मिसाइल गिरने से दो लोगों की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए।
सऊदी अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में मरने वाले दोनों लोग बांग्लादेश के नागरिक थे। वहीं घायलों में 11 बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं।
इस घटना पर सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास ने भी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय अधिकारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है और कहा है कि किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई है।
भारतीय दूतावास ने कहा, “यह राहत की बात है कि अल-खर्ज में रविवार शाम हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की जान नहीं गई है।”
दूतावास ने यह भी बताया कि वह इस मामले को लेकर सऊदी अरब के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।
भारतीय दूतावास के अनुसार, काउंसलर वाई. साबिर ने रविवार रात अल-खर्ज का दौरा किया और घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात की। घायल भारतीय नागरिक का इलाज इस समय अल-खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।



