नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल यानी रविवार को संसद में आम बजट पेश किया। इस बजट पर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि युवाओं के पास नौकरी नहीं। मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरों की बचत तेजी से घट रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले ग्लोबल झटके, इन सबको नजरअंदाज किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी यूनियन बजट को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के पास अब कोई आइडिया नहीं बचा है। बजट 2026 भारत की कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का एक भी समाधान नहीं देता है। खड़गे ने एक्स पर कहा, ‘मिशन मोड अब चैलेंज रूट बन गया है। रिफॉर्म एक्सप्रेस शायद ही किसी रिफॉर्म जंक्शन पर रुकती है। नतीजा ये है कि कोई पॉलिसी विजन नहीं है, कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। हमारे अन्नदाता किसान अभी भी सार्थक कल्याणकारी सहायता या आय सुरक्षा योजना का इंतजार कर रहे हैं।



