प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र, जीएसटी रिफॉर्म्स को बताया उपहार, इंश्योरेंस से लेकर घरेलू सामान तक सस्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन देशवासियों को बधाई देते हुए एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स को देशवासियों के लिए एक बड़ा उपहार बताया। पीएम ने कहा कि 22 सितंबर से लागू होने वाले इन सुधारों से किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों को लाभ मिलेगा।

इस पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों और उनके परिवारों की सुख–समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए। पीएम मोदी ने लिखा कि नए जीएसटी सुधारों के तहत आवश्यक वस्तुएं जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट आदि पर टैक्स दर 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दी गई है। इसके साथ ही त्योहारों के समय आवश्यक वस्तुओं पर छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से हर नागरिक का जीवन आसान होगा और खरीदारी का अनुभव और बेहतर बनेगा।

इंश्योरेंस से लेकर घर के सामान तक सस्ता

पीएम मोदी ने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म्स की विशेषता यह है कि अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ही दरें रहेंगी। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और कई अन्य सामान अब जीरो टैक्स– यानी 5 फीसदी की दर से ही मिलेंगे। बाकी सामानों पर टैक्स दरें भी कम हुई हैं। घर और परिवार से जुड़ी ज़्यादातर चीजें और सेवाएं अब 5 फीसदी टैक्स दर से ही उपलब्ध होंगी यानी इंश्योरेंस से लेकर घर के सामान तक सब सस्ता हुआ है। आने वाले समय में और आसान होता जाएगा। पीएम मोदी ने लिखा कि मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि कई दुकानदार और व्यापारियों ने अपने यहां ‘पहले और अब’ के बोर्ड लगाए हैं, जिसमें लोगों को दिखाया जा रहा है कि कोई सामान कितना सस्ता हो गया है।

छवि

पीएम मोदी ने फिर दिया स्वदेशी पर जोर

एक दिन पहले रविवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने की अपील की थी। पत्र में पीएम मोदी ने कहा नए रिफॉर्म्स से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा और कारोबारियों और छोटे उद्योगों को भी सुविधा मिलेगी। पीएम ने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब भी लोग कारीगरों और श्रमिकों द्वारा बनाए गए घरेलू सामान खरीदते हैं, तो यह उनके परिवार की रोजी–रोटी और युवाओं के रोजगार में योगदान देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का अमित शाह को संदेश- मोदी जी को मेरी बहस को स्वीकार करने को कहिए

राहुल गांधी ने अमित शाह को खुली बहस के लिए पीएम मोदी को मनाने का संदेश दिया है। मतदाता सूची संशोधन पर बहस राजनीति का नया मुद्दा बना है।

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने CM रेखा गुप्ता को AI आधारित डीपफेक सामग्री से राहत दी है। कोर्ट ने AAP के सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर वापसी

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद खत्म हो गई है। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण पर सहमति बनी।

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी, 16 फरवरी से शुरू

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए पूरी जानकारी।

धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक

धनतेरस पर महरौली बदरपुर रोड के KIA कार शोरूम में भीषण आग लगी। सात लोग घायल हुए और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे। ASDD श्रेणी के मतदाता अब अंतिम वोटर लिस्ट में वापस शामिल हो सकेंगे।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब?

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब होने का सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक, कोई अवकाश नहीं रहेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक बिना अवकाश चलेगा। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे।

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में दिया बयान

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में गवाही दी। 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनका बयान रिकॉर्ड हुआ।

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1718 अंक उछला

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 1718 अंक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ।