मॉनसून सत्र की शुरुआत पर संसद परिसर में पीएम मोदी, अंतरिक्ष में सफलता से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की चर्चा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार 21 जुलाई से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया के माध्यम से देश को संबोधित किया है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मॉनसून सत्र देश के लिए विकास, नीति निर्माण और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है।

पीएम मोदी ने कहा कि मॉनसून नवीनता और नवसर्जन का प्रतीक है। यह समय देश के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नई नीतियों को जन्म देने का है। अब तक जो खबरें मिली हैं, उसके अनुसार देश में मॉनसून अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, जो कि कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने कहाक बारिश किसानों, गांवों और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में अहम होती है। पिछले 10 वर्षों में इस बार तीन गुना अधिक जल भंडारण हुआ है, जिसका आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

👉 यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर में सौ फीसदी लक्ष्य

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने आतंकियों के घर में घुसकर उन्हें 22 मिनट में जमींदोज कर दिया। पीएम ने कहा कि हमने सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्त किया। भारत की सैन्य शक्ति ने यह दिखा दिया कि वह अपने लक्ष्य को कितनी तेजी से प्राप्त कर सकती है। मेड इन इंडिया सैन्य ताकत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीएम मोदी ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत में कई जिले नक्सली प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। आज बम-बंदूक के सामने संविधान जीत रहा है. रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ जोन में बदल रहा है।

अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराया तिरंगा

पीएम मोदी ने भारत के पहले तिरंगे को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फहराने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है और यह विज्ञान और तकनीक की दिशा में भारत की सफल यात्रा को दर्शाता है। पीएम ने कहा कि पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा लहराना, देश की वैज्ञानिक क्षमता का प्रमाण है।

पीएम ने कहा-देशहित में मन मिले

पीएम मोदी ने कहा कि दल हित में मत भले न मिले, लेकिन देशहित में मन जरूर मिले। देश ने एकता की ताकत देखी है, अब सदन में भी सभी माननीय सांसद उसे आगे बढ़ाएं। पीएम मोदी ने कहा कि यह मॉनसून सत्र एक स्वर में गौरव गान का अवसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर सांसद, हर दल इस सत्र में देश की उपलब्धियों का गुणगान करेगा। इससे देश की जनता को प्रेरणा मिलेगी और विश्व में भारत की ताकत का संदेश जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।