एनटीए ने जारी किया नीट-यूजी का रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे आदेश

Date:

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)ने नीटयूजी का रिजल्ट विस्तृत रिजल्ट जारी कर दिया है। शहर और केंद्र के हिसाब से नतीजे जारी किए गए हैं। इसे http://neet.ntaonline.in./ पर देखा जा सकता है। नेशनल एलिजिबिलिटीकमएंट्रेंस टेस्ट के लिए सेंटर वाइज नतीजे जारी किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को वेबसाइट पर रिजल्ट जारी करने के आदेश दिए थे।

कोर्ट के आदेश पर शनिवार को 4 हजार 750 परीक्षा केंद्रों के नीट के विस्तृत नतीजे आज जारी किए गए हैं। नीटयूजी की परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट 4 जून को आया था और इस एग्जाम में पूरे 67 टॉपर थे यानी 67 छात्रों ने 720 में से पूरे 720 नंबर प्राप्त किए थे। यह मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो एनटीए ने तर्क दिया था कि समय कम मिलने की वजह से छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। एजेंसी ने दोबारा परीक्षा कराए जाने का विकल्प दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया था।23 जून को दोबारा परीक्षा हुई, जिसका रिजल्ट 30 जून को जारी हुआ था। 18 जुलाई को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को निर्देश दिया था कि परीक्षा का शहर और सेंटर वाइज परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के नतीजे फिर से जारी करें।

22 जुलाई को फिर है सुनवाई

अब मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई सोमवार को होनी है। इस दिन इस पर फैसला आने की भी उम्मीद जताई जा रही है। नीट एग्जाम दोबारा कराया जाएगा या नहीं ये फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। याचिकाकर्ता छात्रों की मांग है कि विवादों में घिरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करवाया जाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।