0:00
0:00 left
नौसेना ने ओमान में प्रशिक्षण के लिए तैनात किए तीर ,शार्दुल पोत
भारतीय नौसेना ने अपने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वॉवड की तैनाती ओमान में की है। भारतीय जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक के जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती पर पांच अक्टूबर को मस्कट पहुंचे। नौ अक्टूबर तक चलने वाला यह प्रशिक्षण भारत और ओमान के बीच समुद्री रिश्ते मजबूत करने का संकेत है। इस दौरान भारतीय नौसेना ओमान की रॉयल नेवी के साथ संयुक्त अभ्यास, समुद्री सुरक्षा और अंतर-संचालन के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेगी।
जहाजों की तैनाती के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण का आदान-प्रदान और पेशेवर बातचीत होगी पिछले दस वर्षों में यह प्रथम प्रशिक्षण स्क्वॉवड की तीसरी ओमान यात्रा है। ये बातचीत नौसेना सहयोग को मजबूत करने और दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा साझेदारी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव! ईरान का बड़ा दावा- ओमान के साथ नए समुद्री रूट पर बनी सहमति, अमेरिका की चेतावनी से बढ़ी चिंता
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
- Breaking News: ओमान तट के पास भारतीय जहाज़ से टूटा संपर्क, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप! क्या हुआ था ‘Liyaki Freedom’ के साथ?
- Iran-US Tension: भारतीय जहाज़ों पर हमलों से बढ़ा संकट, ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप



