👉 यह भी पढ़ें:
- सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के नाम से होगी रिलीज, मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दी जानकारी
- सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, अभी वेटिंलेटर पर, लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
- सलमान खान की ‘नो किस’ पॉलिसी पर अरबाज खान का मज़ेदार खुलासा, बोले– “ऑफ स्क्रीन ही काफी कर लेते हैं”
- सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के वाट्सएप नंबर पर आया मैसेज
- अब बहुत जल्द घर के ड्राइंगरूम में देख पाएंगे सलमान खान की सिकंदर, ओटीटी पर रिलीज की खबर आई सामने
- सलमान खान की सिकंदर : कहीं का ‘सि’, कहीं का ‘कंद’ और कहीं का ‘र’
0:00 left
सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इन दोनों को गुजरात से गिरफ़्तार किया गया है. रविवार, 14 अप्रैल को सलमान ख़ान के घर के बाहर गोली चलने की घटना के बाद मुंबई पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने इन संदिग्धों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया भुज पुलिस ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में पश्चिमी कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. गिरफ़्तार किए गए संदिग्धों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के तौर पर हुई है.



