महाराष्ट्र का रुझान देख आग-बबूला हुए संजय राउत, बोले-कुछ तो गड़बड़ है, यह जनता का मत नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा नीत महायुति को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत आग-बबूला हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। यह जनता का मत नहीं है। राउत ने कहा कि यह नतीजे कबूल नहीं हैं। क्या यह संभव है कि भाजपा को 125 सीटें मिल जाएं?

शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के रूझानों पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी हार गए हैं, महाराष्ट्र हो या अन्य राज्य वहां पर कुछ तो गड़बड़ की है। महाराष्ट्र के नतीजे भी उससे ज्यादा आने वाले थे आज.। हमारी 4 या 5 सीटें उन्होंने चोरी की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यही किया था कि विपक्ष में कोई नेता न रहे। वही चाल इन लोगों ने महाराष्ट्र में चला है कि विधान सभा में कोई विपक्ष का नेता न रहे। हर विधान सभा में नोटों की मशीन लगाई थी। उन्होंने कहा कि शिंदे ने कहा था कि इस चुनाव में उनका कोई भी वर्तमान विधायक चुनाव नहीं हारेगा। भाई यह कैसा विश्वास है कि कोई हारेगा नहीं। 200 से अधिक सीटें किसी को चुनाव में मिलते हैं क्या? इस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी हो गई है। संजय राउत ने कहा कि उन्हें यह रिजल्ट मंजूर नहीं है। यह फैसला जनता का नहीं हो सकता। रिजल्ट से पहले कुछ गड़बड़ किया गया है। उन्होंने मांग की है कि बैलट पेपर से फिर से महाराष्ट्र में चुनाव कराए जाएं।

अडाणी के लिए हुआ यह सब

राउत ने कहा कि भाजपा को मालूम था कि महाराष्ट्र रिजल्ट किस दिशा में जा रहा है इसलिए दो दिन पहले गौतम अडाणी के खिलाफ अरेस्ट वारंट हो गया। भाजपा की पोल खुल गई। गौतम अडानी, अमित शाह, मोदी, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार यह सब एक हैं। उसके ऊपर से ध्यान हटाने के लिए यह कपट किया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।