👉 यह भी पढ़ें:
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Pune Murder Case : गूगल पर सर्च किया था डेथ पॉइंट, पुलिस ने लोहागढ़ किले में रीक्रिएट कराया सीन
- Pune Ketan Murder Case : परिवार को पता था चेतन को चाहती थी सिया, फिर भी करा दिया केतन से रिश्ता
- Ketan Murder case : पुणे के केतन हत्याकांड में नहीं हो पा रहा असली मास्टरमाइंड का खुलासा, सिया और चेतन एक-दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार
- पुणे का केतन हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज में 33 डिग्री तापमान में हुडी पहने युवक को देख चौंकी पुलिस
0:00 left
पुणे। पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर नगर निगम की बस में रेप का आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुणे पुलिस ने देर रात 1.30 बजे गिरफ्तार किया। वह अपने गांव शिरूर में गन्ने के खेतों में छुपा हुआ था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने 13 टीमें बनाई थी।आरोपी को ढूंढने के लिए एक लाख का इनाम भी घोषित किया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी मंगलवार को हुई घटना के बाद से ही फरार था और अपने गांव में छुपकर बैठा था। उस पर स्वारगेट बस स्टैंड पर सुबह करीब 5.30 बजे खड़ी राज्य परिवहन निगम की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप है।आरोपी ने बस का इंतजार कर रही महिला को एक सुनसान बस में यह कहकर बैठा दिया कि वह जिस बस का इंतजार कर रही है वो कहीं और खड़ी है। इसके बाद उसने कथित तौर पर बस स्टैंड के बीच में खड़ी बस के अंदर रेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने घोषित किया था एक लाख का इनाम
पुणे पुलिस ने आरोपी के पैतृक गांव गुनात में गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान चलाया था। वरिष्ठ अधिकारियों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मी गुरुवार को अभियान को अंजाम देने के लिए उसके गांव पहुंचे। उसे पकड़ने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने पुणे के मेन एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर के साथ–साथ महत्वपूर्ण बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी थी। रेप के आरोपी के ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया था। उस पर पहले से भी कई प्रकरण दर्ज हैं।



