महाराष्ट्र में संजय राउत की किताब पर सियासत गर्म, शिंदे बोले-बालासाहेब ठाकरे खुद पीएम मोदी का करते थे समर्थन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत की किताब पर सियासत गर्म है। भाजपा नेता इस पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी राउत को आड़े हाथों लिया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे खुद नरेंद्र मोदी का समर्थन करते थे और अब उन्हीं की पार्टी के नेता बाल ठाकरे की विचारधारा छोड़ पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।

शिंदे ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने खुलेआम नरेंद्र मोदी को सपोर्ट किया था। पीएम मोदी हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति हैं। वो जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब बाला ठाकरे ने उन्हें खुलेआम समर्थन दिया था, क्योंकि उन्हें पता था कि नरेंद्र मोदी एक देशभक्त हैं। वह राष्ट्र को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं, इसलिए राज्य और देश, दोनों को पीएम मोदी की जरूरत है। तब भी बाल साहेब ठाकरे को यह बात पता थी, इसलिए वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पीछे खड़े थे।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो करते हैं, खुलेआम करते हैं। छुप–छुप कर बंद दरवाजे के पीछे काम नहीं करते। आज देश को आगे बढ़ाने और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किसने किया है? यह काम केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इसलिए बालासाहेब ठाकरे के विचार यही थे। उनकी भूमिका भी राष्ट्रभक्त की थी।

उद्धव ठाकरे की पार्टी पर साधा निशाना

शिवसेना यूबीटी पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब ये लोग क्या–क्या करते हैं? बालासाहेब ठाकरे की नकली आवाज निकालते हैं। बाल ठाकरे की विचारधारा छोड़ने का जो पाप इन लोगों ने किया है, वही उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इसलिए ही इन्होंने ऐसी किताब निकाली। शिंदे ने आगे कहा कि आज पूरे देश और दुनिया में पीएम मोदी के काम का नाम है। उन्होंने पहलगाम में बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले पाकिस्तान के आतंकियों से बदला लेने का काम किया। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के एयरबेस तहसनहस कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।