शरद पवार की एनसीपी ने जारी की पहली सूची, बारामती में फिर पारिवारिक मामला, अजित पवार के खिलाफ युगेंद्र पवार को उतारा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शरद पवार की एनसीपी ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शरद पवार के भतीजे अजित पवार के खिलाफ पार्टी ने युंगेद्र पवार को मैदान में उतारा है। युगेंद्र पवार अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।

सूची में जयंत पाटिल को इस्लामपुर, जितेंद्र अव्हाण को मुंब्रा, अनिल देशमुख कटोल, रोहित पवार कर्जत जामखेड और रोहिणी खडसे मुक्ताई नगर से टिकट दिया गया है। रोहिणी खडसे पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं। उनकी भाभी रक्षा खडसे केंद्र सरकार में मंत्री हैं। जयंत पाटिल ने कहा कि बारामती में उम्मीदवार का चयन लोगों की इच्छा के अनुसार किया गया है। युगेंद्र पवार अजित पवार के बड़े भाई के बेटे हैं।

लोकसभा चुनाव में भी परिवार था आमने-सामने

बारामती सीट पर लोकसभा चुनाव में भी दोनों परिवार आमने-सामने हो चुके हैं। शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को मैदान उतारा था, जबकि अजीत पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को टिकट दिया था। इस चुनाव में सुप्रिया ने सुनेत्रा को हरा दिया था। अब देखना यह है कि इस चुनाव में बारामती पर किसका कब्जा रहता है, क्योंकि अजित पवार अभी तक यहां से कोई चुनाव नहीं हारे हैं और सात बार जीत चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।