महाराष्ट्र के स्कूलों में पहली कक्षा से शुरू होगी सैन्य प्रशिक्षण, देशभक्ति और अनुशासन पर जोर
महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए घोषणा की है कि राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से ही बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह कदम देशभक्ति, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’

स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को सैन्य अनुशासन, व्यायाम और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सेवानिवृत्त सैनिकों की सेवाएं ली जाएंगी ताकि बच्चों को प्रेरणा और सही मार्गदर्शन मिल सके।
उन्होंने कहा,कक्षा 1 से छात्रों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इससे बच्चों में देश के प्रति प्रेम, नियमित व्यायाम और अनुशासन जैसी आदतें विकसित होंगी, जो उनके समग्र विकास में सहायक होंगी।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
मंत्री भूसे ने बताया कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए खेल शिक्षकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), स्काउट और गाइड, और लगभग 2.5 लाख पूर्व सैनिकों की मदद ली जाएगी।
इस पहल से महाराष्ट्र शिक्षा प्रणाली में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन पर आधारित शिक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है।



