👉 यह भी पढ़ें:
- अमरावती अस्पताल के NICU में भीषण आग: 3 नवजातों की मौत, 39 बच्चों में मची अफरा-तफरी; वेंटिलेटर में धमाके के बाद भड़की आग
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल शुक्रवार को अपनी ही सरकार के विरोध में मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए। सुरक्षा जाली लगी होने के कारण वे उसमें अटक गए और सुरक्षकर्मियों ने उन्हें बचाया। बताया जा रहा है कि धनगर समाज को एसटी कोटे से आरक्षण देने का विरोध करने के लिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कुछ समय से आदिवासी विधायक नाराज चल रहे हैं। शुक्रवार को कैबिनेट का दिन। ये विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। ऐसे में नाराज विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। झिरवल दो दिन पहले भी सीएम से मिलने उनके आवास पर गए थे, लेकिन वहां भी मुलाकात नहीं हो पाई थी। झिरवल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए थे और जाली पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।
ठाकरे गुट ने सरकार पर किया वार
झिरवल के इस कदम पर उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे सरकार को पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मराठा और ओबीसी को लड़ाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है। यह उसी का नतीजा है, अगर महाराष्ट्र में नेताओं का ये हाल है तो आम जनता का पूछना ही क्या।



