मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर ईडी का बड़ा एक्शन, मुंबई का घर अबोड किया कुर्क, 3716 करोड़ रुपए है कीमत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने एंटी–मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर ‘अबोड’ को कुर्क किया है। इसका मूल्य 3,716 करोड़ रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने बुधवार को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई वाले घर ‘अबोड‘ को एंटी–मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अटैच कर लिया है। इसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये है। यह शानदार घर 66 मीटर ऊंचा है। इसमें 17 मंजिलें हैं। यह मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया गया है ताकि उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस की ओर से बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में मल्टी–स्टोरी घर को अटैच किया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने तेज कार्रवाई के दिए थे निर्देश

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया था कि यह टीम रिलायंस कम्युनिकेशंस, उसकी मूल कंपनियों और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ बड़े पैमाने पर बैंक धोखाधड़ी के आरोपों की जांच करे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि दोनों एजेंसियों की जांच की रफ्तार धीमी रही है। अदालत ने अब निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है और सीबीआई तथा ईडी को निर्देश दिया है कि वे समय–समय पर जांच की प्रगति की जानकारी कोर्ट को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में SIR पर विरोध, राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए

दिल्ली में SIR पर विरोध के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए। विपक्ष ने चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग की।

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की

डॉ. मोहन भागवत ने बालाघाट में कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की सराहना की। इस बहादुरी ने भारतीय संस्कृति की ताकत दिखाई।

टी20 में अक्षर पटेल ने जसप्रीत बुमराह के मेडन विकेट रिकॉर्ड की बराबरी की

टी20 में अक्षर पटेल ने डबल-विकेट मेडन ओवर फेंककर जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनकी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूती दी।

16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग, DRDO ने हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में बढ़ाई ताकत

DRDO ने 16,000 फीट ऊंचाई से पैराशूट छलांग में सफलता हासिल की। यह एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट सैन्य ताकत बढ़ाएगा।

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

उज्जैन-इंदौर बस में आग लगने के बाद AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा है, जो लंबे समय से जारी गिरावट के बाद एक बड़ी सफलता है।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा, चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति न मिलने पर सवाल उठाया। विपक्ष ने SIR और फॉर्म 6 के विवाद पर प्रदर्शन किया।