सीबीआई ने अनिल अंबानी की आरकॉम कंपनी पर दर्ज किया केस, दो हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला, परिसरों की हुई तलाशी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सीबीआई ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसके बाद शनिवार को अंबानी के परिसरों की तलाशी भी ली गई। बताया जाता है कि इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को दो हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

उल्लेखनीय है कि एसबीआई ने 13 जून 2025 को इस मामले को फ्रॉड की श्रेणी में रखा था। यह कदम भारतीय रिज़र्व बैंक की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स और बैंक की बोर्ड–स्वीकृत पॉलिसी के तहत उठाया गया। इसके बाद, 24 जून 2025 को बैंक ने इसे आरबीआई को रिपोर्ट किया और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा था कि बैंक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट आरबीआई को भेज दी है और सीबीआई में भी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीबीआई से पहले ईडी ने अनिल अंबानी को कथित 17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर, रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

KING फिल्म की कहानी लीक: क्या शाहरुख की नई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी होगी?

किंग फिल्म की कहानी लीक हुई और इसे कुछ कुछ होता है से जोड़ा गया। जानिए कहानी, कास्ट और मेकर्स का रुख।

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर, 4 मृतक और दर्जन भर घायल

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर से चार यात्रियों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए हैं। राहत कार्य और जांच जारी है।

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हुआ। वासुदेव राम फिलिंग सेक्शन में हादसे का शिकार।