शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी-हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकते हैं?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच पर आपत्ति जताई है। राउत ने पत्र में लिखा है कि पहलगाम हमले में मारे गए भारतीयों का खून अभी सूखा नहीं है और उनके परिवारों के आंसू अभी थमे नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना अमानवीय और असंवेदनशील कदम होगा।

राउत ने पत्र में कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय की तरफ से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत–पाकिस्तान मैचों को हरी झंडी दिए जाने की खबर भारतवासियों के लिए बेहद दुखद है। जाहिर है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना यह संभव नहीं होता। मैं आपके समक्ष देशभक्त नागरिकों की भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। संजय राउत ने कहा कि आप कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अगर संघर्ष अभी भी जारी है, तो हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं?

राउत ने लिखा है कि पहलगाम हमला एक पाकिस्तानी आतंकवादी समूह की तरफ से किया गया था, जिसने 26 महिलाओं के सिंदूर मिटा दिए थे। क्या आपने उन माताओं–बहनों की भावनाओं पर विचार किया है? क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे तो वे व्यापार बंद कर देंगे?आपने कहा था कि खून और पानी साथ–साथ नहीं बह सकते। अब, क्या खून और क्रिकेट साथ–साथ बहेंगे?

राउत ने यह भी लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी और ऑनलाइन जुआ खेला जाता है, जिसमें कथित तौर पर कई भाजपा सदस्य शामिल हैं। गुजरात के एक प्रमुख व्यक्ति, जय शाह, वर्तमान में क्रिकेट मामलों की कमान संभाल रहे हैं. क्या इसमें भाजपा को कोई खास वित्तीय लाभ होता है? उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना न केवल हमारे सैनिकों के शौर्य का अपमान है, बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक शहीद का भी अपमान है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।