अनिल अंबानी के घर और ऑफिस पर सीबीआई का छापा, रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ दूसरा केस दर्ज

Date:

नई दिल्ली। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ दूसरा केस दर्ज किया है। यह मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की इसी महीने 24 फरवरी की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि एफआईआर में आरकॉम के प्रमोटर और पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कदाचार पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अनिल अंबानी के घर और आरकॉम के रजिस्टर्ड ऑफिस में छापेमारी की। एजेंसी के मुताबिक, इस दौरान लोन ट्रांजैक्शन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

सीबीआई के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा को आरकॉम को दिए गए कर्ज में 2,220 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। कर्ज की रकम को संबंधित पक्षों के साथ फर्जी लेनदेन दिखाकर डायवर्ट और गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। एजेंसी का कहना है कि कथित तौर पर कंपनी के बहीखातों में हेरफेर कर अनियमितताओं को छिपाया गया। एफआईआर के अनुसार यह खाता 2017 में ही एनपीए घोषित हो गया था। हालांकि, अनिल अंबानी की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका के बाद खातों कोफ्रॉडघोषित करने पर रोक लग गई थी। यह रोक 23 फरवरी 2026 को हटाई गई। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिकायत दर्ज कराई और सीबीआई ने तुरंत केस दर्ज कर लिया। सीबीआई ने बताया कि इससे पहले एसबीआई की शिकायत पर आरकॉम के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’

बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।