दिशा सालियान के पिता पहुंचे बांबे हाईकोर्ट, बेटी की मौत की फिर से जांच के साथ ही आदित्य ठाकरे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान के पिता बांबे हाईकोर्ट पहुंचें हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उनकी बेटी की मौत की जांच फिर से की जाए। इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बताया जाता है कि दिशा सालियान के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ पहले रेप किया गया था और फिर उसका मर्डर कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए इस मामले में राजनीतिक रूप से साजिश की गई है। सतीश सालियान ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उनकी बेटी की मौत की इन्वेस्टीगेशन सीबीआई को ट्रांसफर कर दी जाए।

राउत ने कहा-दिशा के पिता के पीछे कोई है

दिशा सान्याल के पिता के आरोपों पर शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये मर्डर नहीं, एक्सीडेंट ही था। 5 साल बाद याचिका दाखिल की गई, उसके पीछे क्या राजनीति थी? ये औरंगजेब की कब्र खोदना चाहते थे लेकिन औरंगजेब इनके कंधे पर आकर बैठ गया। औरंगजेब से छुटकारा पाना के लिए सरकार दिशा का सहारा ले रही है। शिवसेना यूबीटी आक्रामक तरीके से राज्य के मुद्दे उठा रही है। इसलिए आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की कोशिश चल रही है। दिशा सालियान के पिता के पीछे कोई है।

वर्ष 2020 का है मामला

उल्लेखनीय है कि 8 जून 2020 को एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद दिशा सालियान की मौत हो गई थी। पुलिस ने तब एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट का मामला दर्ज किया था। दिशा बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी। दिशा की मौत के 6 दिन बाद ही 14 जून, 2020 को सुशांत भी अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा 

One Nation One Election को लेकर देश में बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी की जा रही है।