👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-अब छह टाइगर हमारे पास आ गए
- महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
0:00 left
मुंबई। बीएमसी चुनाव के बीच शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक भाजपा ने हमारा गलत इस्तेमाल किया। कांग्रेस के साथ भी हमारा ऐसा ही अनुभव है। इतने वर्षों बाद हम मराठी और महाराष्ट्र के लिए एमएनएस के साथ आए हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ शिवसेना ही कर सकती है।
उद्धव ठाकरे सेना भवन में शिवसैनिकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब धनुष–बाण का निशान छीन लिया गया, तो सोचिए हमें मशाल कैसे मिली। मैं आपसे अपील करता हूं कि हमारे साथ धोखा मत कीजिए। आप में से कोई भी दल–बदल न करे। एक पल के लिए मेरी कुर्सी पर बैठकर देखिए। मैं चार नाम देता हूं, उनमें से किसी एक को टिकट दे दीजिए। और भी शहर हैं। महाराष्ट्र की भलाई के लिए अगर मुझे विलेन भी कहा जाए तो भी मंजूर है लेकिन अपनी वफ़ादारी मत बेचिए।
ठाकरने कहा कि भाजपा ने हमारा गलत इस्तेमाल किया। कांग्रेस के साथ भी हमारा ऐसा ही अनुभव है। इतने सालों बाद हमने मराठी अस्मिता के लिए एमएनएस के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन में चीज़ें हमेशा वैसी नहीं होतीं जैसा कोई चाहता है। आप गठबंधन करना चाहते हैं लेकिन अपना वार्ड छोड़े बिना, यही आपका स्टैंड है। हमें अपने कुछ हक के वार्ड छोड़ने पड़ रहे हैं। हम दोनों ने साथ आने का फैसला क्यों किया? यह एक इमोशनल लड़ाई है। मैं आपके सपोर्ट से शिवसेना को आगे बढ़ा रहा हूं।



