एक बार फिर भाजपा के लिए लकी साबित हुए सीएम यादव, दिल्ली में भी जहां-जहां पहुंचे, हरियाणा की तरह खिलाया कमल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के सीएम एक बार फिर भाजपा के लिए लकी साबित हुए हैं। सीएम यादव ने दिल्ली में 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था, जिनमें से 11 में कमल खिला है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीएम यादव 5 विधानसभा क्षेत्रों में गए थे, जिनमें से चार में भाजपा को जीत मिली थी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में तो कमाल ही हो गया था, सीएम यादव ने जिस एक सीट पर प्रचार में हिस्सा लिया, उस पर भाजपा जीती थी।

सीएम डॉ मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा की 12 सीटों पर प्रचार किया था। इनमें मालवीय नगर, नजफगढ़, उत्तम नगर, विकासपुरी, नांगलोई, त्रिनगर, बादली, मुस्तफाबाद, रोहिणी, मादीपुर, हरीनगर सीटों पर भाजपा को जीत मिली है, सिर्फ एक सीट शीलमपुर पर कमल नहीं खिला है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस बात का संतोष है कि जहां प्रचार करने का मौका मिला वहां जीत मिली है। सीएम यादव ने कहा कि टुकड़े–टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता वाले लोग जो अब तक गुमराह करते आए थे, उनकी हार हुई हैं। उन्होंने बीजेपी की जीत की खुशी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया? उन्होंने लिखा कि आप–दा से मुक्त हुई दिल्ली।

प्रयागराज में बोले सीएम-सत्य कभी पराजित नहीं होता

प्रयागराज महाकुंभ स्नान से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम डॉ यादव ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह लोककल्याण की भावना से काम कर रहे हैं इसीलिए दिल्ली वासियों ने हम पर भरोसा जताया। सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा निर्बाध गति से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हर हथकंडा अपनाकर झूठ बोला, फिर महाराष्ट्र हरियाणा के चुनाव में भी उसने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसका झूठ तिनके की तरह बिखर गया। जनता इन दोनों दलों की असलियत जान चुकी है।

प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में सपरिवार शामिल होने पहुंचे। त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई और दर्शन पूजन किया। त्रिवेणी संगम में स्नान के दौरान उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिल गए। जिसके बाद दोनों ने एक–दूसरे से गले मिलकर डुबकी लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।